जगदलपुर: लालबाग मैदान में धारदार चाकू दिखाकर आम लोगों को डराने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली में शनिवार शाम सूचना मिली कि लालबाग मैदान शौचालय के पास एक लड़का अपने पास बटनदार चाकू रखा है आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है । मुखबिर सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया, पुलिस टीम मौके पर जाकर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा।