साहिबगंज: पुरानी साहिबगंज स्थित मां वायसी मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, राजमहल विधायक हुए शामिल
शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित मां वायसी मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत कथा महापुराण का शुभारंभ गुरुवार से शुरू हुआ। जहां पहले दिन भारी संख्या में कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस कलश शोभा यात्रा में राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। उधर गंगा नदी से जलभर कर लाया गया।