मुगलसराय: बबुरी में पिस्टल लेकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बबुरी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पिस्टल लेकर दूसरे युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो कुछ माह पुराना बताया जा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।