पुपरी: पुपरी शहर के गौशाला रोड में बदमाश ने गोली मारकर एक युवती को किया जख्मी
पुपरी शहर स्थित गौशाला रोड में शुक्रवार की देर रात 11 बजे एक बदमाश द्वारा दरभंगा जिला के आझौर निवासी सल्लाउदीन की 18 वर्षीय पुत्री सानिया को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज सीतामढ़ी के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। इस संबंध में डीएसपी सुनीता कुमारी ने शनिवार को 12 बजे दिन में बताई की घटना को लेकर सभी बिंदु पर जांच शुरू कर दी गई है।