दाउदनगर: दाउदनगर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा तरार गांव में पोषण, स्वच्छता व साक्षरता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
दाउदनगर महाविद्यालय दाउदनगर के महिला प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को 12:30 बजे से तरार गांव में पोषण स्वच्छता एवं साक्षरता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस अभियान में महिला प्रकोष्ठ एवं कला सृजन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कहा गया कि स्वस्थ समाज की नींव सही पोषण और स्वच्छ आदतों से मजबूत होती है।जागरूकता संदेश को अपनाने का संकल्प लिया गया।