बीना: पश्चिम रेलवे कॉलोनी में रेलवे ने बंद किया बरसों पुराना रास्ता, लोगों का फूटा गुस्सा
Bina, Sagar | Aug 22, 2026 रेलवे प्रशासन की मनमानी का एक मामला सामने आया है... पश्चिम रेलवे कॉलोनी में रेलवे ने स्लीपर लगाकर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा दिया है, और इस निर्माण के चलते बरसों पुराना एक आम रास्ता बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चे, स्टेशन जाने वाले यात्री और सैकड़ों स्थानीय लोग परेशान हैं। रास्ते को खोलने पार्षदों के साथ स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सोपा।