भभुआ: कुल्हडीया मोड़ के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने 52 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | May 13, 2025 कुल्हडीया मोड़ के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 52 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर टेंपो को जब्त किया है। यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई गई। जो रोहतास जिला के दरीगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी बभनी गांव निवासी स्वर्गीय विकास राय के पुत्र अखिल कुमार राय बताया जाता है। उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने कानूनी करवाई किया है।