भभुआ: खादी भंडार गली के पास बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल, सदर में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | May 13, 2025 खादी भंडार गली के पास बाइक और पिकअप के टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई। जो भभुआ शहर के वार्ड 7 निवासी स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद के 66 वर्षीय पुत्र मुकुंद कुमार सिन्हा बताया गया है। जहां परिजनों ने बताया कि व्यक्ति कलेक्ट्रेट में डीएम साहब से मिलकर अपने घर के लिए बाइक से लौट रहा था।