भभुआ: भगवानपुर गांव में कीटनाशक दवा खाने से एक युवक की तबीयत बिगड़ी, सदर में इलाज के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | May 13, 2025 भगवानपुर गांव में कीटनाशक दवा खाने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना मंगलवार को लगभग 11 बजे की बताई जाती है। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी विनय पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र लकी पांडेय बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनके पिता ने घर पर डांट फटकार लगा दिया था। उसी बात के विवाद को लेकर युवक ने कीटनाशक दवा खा लिया था।