भभुआ: मोहनियां समेकित जांच चौकी से उत्पाद विभाग ने 305 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, बोलेरो ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | May 13, 2025 मोहनियां समेकित जांच चौकी से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 305 लिटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर बोलेरो को जब्त किया है। यह घटना सोमवार की रात लगभग 10 बजे की बताई गई। दोनों पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपापुर गांव के गयानंद राय तथा दूसरा उसी थाना क्षेत्र के नया टोला सिमरी के अनिल महतो बताया जाता है। कानूनी कार्रवाई किया गया है।