गढ़ी: सरेड़ी बड़ी कस्बे में वागड का IPL सरेड़ी प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
गढ़ी उपखण्ड के सरेड़ी बड़ी कस्बे मे मेघा क्रिकेट क्लब सरेड़ी बड़ी द्वारा गढ़ी विधायक कैलाश मीणा के पुत्र स्व. अभिषेक मीणा की स्मृति में सोमवार शाम 7 बजे वागड का IPL सरेड़ी प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन भगतसिंह क्रिकेट स्टेडियम सरेड़ी बड़ी मे किया गया। इस प्रतियोगिता मे खिलाडियो सहित खेल प्रेमियों और कस्बेवासियों व ग्रामीणों ने भाग लिया।