दतिया: सोनागिर मंदिर चोरी: आरोपियों पर ₹10 हजार का इनाम घोषित, चांदी की प्रतिमा और सिंहासन चोरी के 5 दिन बाद भी आरोपी फरार
Datia, Datia | Apr 11, 2026 दतिया। सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में 4-5 अप्रैल की दरम्यानी रात मंदिर क्रमांक 57 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इस संबंध में शुक्रवार रात 10 बजे आदेश जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।