ओबरा: शक्तिनगर थाना पुलिस ने 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शक्तिनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भैरवा रेलवे लाइन के समीप घेराबंदी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।