गोहद: एंडोरी थाना क्षेत्र में कदमन का पुरा से चोरी हुई ₹1 लाख की सरसों पुलिस ने की ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार
Gohad, Bhind | May 22, 2026 एंडोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमन का पुरा से 4 मार्च को 5 बीघा खेत की सरसों चौरी कर ली गई थी। जिस पर फरियादी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विबेचना शुरू हुई एंडोरी थाना प्रभारी विवेक प्रभात में मुखबिर तंत्र की सूचना पर गुरुवार को एक लाख रुपए कीमत की सरसों जप्त कर आरोपियों को शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे के बाद न्यायालय में पेश किया गया।