Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
No video available

Haivaniyat | Web Series Hindi Film Shooting | #Ashok Mehta | #Ankush Shrivastav #Vivek Rana #Chandan 📱8651616618 #vide

MORE NEWS

सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया  जायजा।
लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने सूर्यगढ़ा प्रखंड के मोहम्मदपुर एवं रामगढ़ चौक प्रखंड के शर्मा पंचायत में आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रतनपुर में आयोजित शिविर में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने वाहन पार्किंग, आमजन के बैठने की व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि शिविर के लिए समीप स्थित सामुदायिक भवन में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भागीदारी कर रहे हैं।
निरीक्षण के बाद डीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने नल-जल योजना के सुचारु संचालन नहीं होने तथा लो वोल्टेज एवं अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत की। इस पर डीएम ने कार्यपालक अभियंता (विद्युत) से दूरभाष पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।
मौके पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जनप्रतिनिधि, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा। लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने सूर्यगढ़ा प्रखंड के मोहम्मदपुर एवं रामगढ़ चौक प्रखंड के शर्मा पंचायत में आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रतनपुर में आयोजित शिविर में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वाहन पार्किंग, आमजन के बैठने की व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि शिविर के लिए समीप स्थित सामुदायिक भवन में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भागीदारी कर रहे हैं। निरीक्षण के बाद डीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने नल-जल योजना के सुचारु संचालन नहीं होने तथा लो वोल्टेज एवं अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत की। इस पर डीएम ने कार्यपालक अभियंता (विद्युत) से दूरभाष पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जनप्रतिनिधि, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 4, 2026

क्यूल जंक्शन सड़क की मरम्मत कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, विभागों को समन्वय से समाधान के निर्देश

लखीसराय, जिला पदाधिकारी  शैलेन्द्र कुमार ने क्यूल जंक्शन के उत्तर एवं दक्षिण भाग को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क की खराब स्थिति से आम लोगों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य सचिव, बिहार के माध्यम से रेलवे से कार्रवाई का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे के सहायक अभियंता राजेश कुमार, सेक्शन इंजीनियर तथा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एच.एस. मीणा मौजूद रहे। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

जिला पदाधिकारी ने क्यूल स्टेशन के समीप पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। नाला निर्माण असमान पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए रेलवे, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी एवं ऊर्जा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर शीघ्र बैठक आयोजित करने और स्थायी समाधान का प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेजने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण, विद्युत पोल के स्थानांतरण तथा रेलवे द्वारा आरसीडी के नाले के उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर आमजन की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  सुमित कुमार, पीएचईडी के कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

क्यूल जंक्शन सड़क की मरम्मत कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, विभागों को समन्वय से समाधान के निर्देश लखीसराय, जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने क्यूल जंक्शन के उत्तर एवं दक्षिण भाग को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क की खराब स्थिति से आम लोगों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य सचिव, बिहार के माध्यम से रेलवे से कार्रवाई का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के सहायक अभियंता राजेश कुमार, सेक्शन इंजीनियर तथा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एच.एस. मीणा मौजूद रहे। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिला पदाधिकारी ने क्यूल स्टेशन के समीप पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। नाला निर्माण असमान पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए रेलवे, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी एवं ऊर्जा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर शीघ्र बैठक आयोजित करने और स्थायी समाधान का प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेजने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण, विद्युत पोल के स्थानांतरण तथा रेलवे द्वारा आरसीडी के नाले के उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर आमजन की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, पीएचईडी के कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 4, 2026

मननपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

लखीसराय, 4 अगस्त। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार ने मंगलवार को चानन प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मननपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) ने बताया कि जुलाई माह में केंद्र पर 1008 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जो स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का संकेत है।

जिला पदाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की। इस दौरान जानकारी दी गई कि मंगलवार को 18 संभावित मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि टीबी की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि चानन प्रखंड ने स्क्रीनिंग लक्ष्य का 96 प्रतिशत, एक्स-रे जांच का 200 प्रतिशत तथा अन्य प्रमुख सूचकांकों में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। इस प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की।

निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और निर्देश दिया कि चानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र व्यवहारिक विकल्पों के साथ प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

मननपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना लखीसराय, 4 अगस्त। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार ने मंगलवार को चानन प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मननपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) ने बताया कि जुलाई माह में केंद्र पर 1008 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जो स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का संकेत है। जिला पदाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की। इस दौरान जानकारी दी गई कि मंगलवार को 18 संभावित मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि टीबी की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि चानन प्रखंड ने स्क्रीनिंग लक्ष्य का 96 प्रतिशत, एक्स-रे जांच का 200 प्रतिशत तथा अन्य प्रमुख सूचकांकों में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। इस प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और निर्देश दिया कि चानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र व्यवहारिक विकल्पों के साथ प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 4, 2026

Haivaniyat | Web Series Hindi Film Shooting | #Ashok Mehta | #Ankush Shrivastav #Vivek Rana #Chandan 📱8651616618 #vide - Lakhisarai News