कायमगंज: शमशाबाद पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन बाइक और इंजन बरामद, नशे के लिए करते थे चोरी
शमशाबाद पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें और एक बाइक का इंजन बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शमशाबाद थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने मामले की जानकारी दी है।