घोड़ाडोंगरी: सारनी में कार ने साइकिल को मारी टक्कर, साइकिल सवार व्यक्ति हुआ घायल
सारनी में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सारनी में कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दिलीप सिंदूर निवासी वार्ड 6 सारनी घायल हो गया।