घोड़ाडोंगरी: बगडोना में बाइक के सामने मवेशी आने से बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल
बगडोना में बुधवार धाम करीब 5:30 बजे बाइक के सामने मवेशी आने से बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बगडोना में बाइक के सामने मवेशी आने से बाइक सवार प्रथम जयदेव गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।