अशोक नगर: पिपरई: धर्मांतरण व दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली सफलता, ₹10-10 हजार के इनामी दो आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर जिले के पिपरई धर्मांतरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने 10-10 हजार के इनामी आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में गठित एसआईटी द्वारा की गई। अल्तमश कुरैशी उम्र 19 वर्ष एवं आहद उर्फ आहत शेख उम्र 19 वर्ष निवासी अर्जुन नगर झुग्गी भोपाल दोंनो को भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र से पकड़ा गया है।