अंबाह: चक्रधारी मंदिर में श्रीकृष्ण पर्व पर बिखरी सांस्कृतिक छटा, नृत्य-संगीत ने मोहा मन
Ambah, Morena | Sep 5, 2026 अम्बाह के चक्रधारी मंदिर में श्रीकृष्ण पर्व के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। संघमित्रा तायवाड़े एवं साथी ने नृत्य नाटिका और साधना जेजुरीकर एवं साथी ने भक्ति गायन प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।