बाली: फालना में बिजली लाइनों को छूते पेड़ों की कटाई शुरू, विजय नगर क्षेत्र में सुबह से बिजली बंद, विभाग ने चलाया विशेष अभियान
Bali, Pali | May 15, 2025 फालना मे बिजली विभाग ने बिजली की लाइनों को छूते पेड़ों की कटाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।इस कार्य के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे से क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। विजयनगर के 27 पुलिया क्षेत्र में बिजली लाइनों के आस-पास के पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है।विभाग ने ये कदम तेज हवाओं के कारण बार-बार पेड़ों के गिरने व बिजली आपूर्ति से लोग परेशान है।