महेशपुर: पाकुड़ में रेलवे सिग्नल केबल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार
पाकुड़ रेलवे यार्ड के सिग्नल विभाग से तांबे की अर्थ वायर चोरी के मामले में आरपीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, तीसरा आरोपी अभी फरार है। चोरी से दो ट्रैक प्रभावित हुए और रेलवे को 24 हजार रुपये का नुकसान हुआ।