मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद पुरानी अंजही स्थित आवास पर जीत की बधाई देने वालों का लगा तांता
नगर के पुरानी अंजही स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने मझवा विधानसभा उपचुनाव ने जीत के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रोटरी क्लब विंध्याचल के पूर्व अध्यक्ष सुशील झुनझुनवाला और सचिव उदय गुप्ता ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा अलग अलग क्षेत्रों से आए थे। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।