मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा पेट्रोल पंप के पास टोटो पलटने से महिला का पैर टूटा, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
शनिवार की शाम 6:00 बजे जिगना थाना क्षेत्र की बिहसड़ा पेट्रोल पंप के पास टोटो में सवार महिला का टोटो पलटने से एक पैर टूट गया। महिला की पहचान मोनिका जो कि छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और वह जिगना क्षेत्र के दुबहा मोड़ के पास रहती है वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। टोटो से कहीं जा रही थी अचानक टोटो पलट गया जिसमें उसका एक पैर टूट गया ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।