पालीगंज: तोरणी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल, इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती
पालीगंज के तोरणी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल अवस्था में महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला राजमुनी देवी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला सड़क को पार कर कहीं जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया।