मुगलसराय: मुगलसराय में सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और गलत दस्तावेज वाले वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई
यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मुगलसराय में सोमवार दोपहर 01 बजे को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात विभाग की टीम ने बिना हेलमेट, बिना डीएल, गलत दस्तावेज, डिजायनर नंबर प्लेट और गलत पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई वाहनों का चालान कर लोगों को यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी गई।