हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
रहरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को .315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव मालीपुरा निवासी हरपाल पुत्र नारायण को गिरफ्तार किया।