चकरनगर: लकड़ी माफियाओं ने वन कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए अवैध कट्टा से धमकाया, पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कँधेसीघार के जंगल में अवैध कटान कर रहे लकड़ी माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया।पहले मारपीट की और फिर अवैध असलाह दिखाकर बोले यहां अब दोबारा नहीं दिख जाना वर्ना जान से मार दूंगा।भयभीत वन कर्मी प्राण बचाकर भाग निकले। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वन रक्षक राहुल राजपूत ने समूची घटना को लेकर जानकारी दी है।