बख्शी का तालाब: टिकारी में बेखौफ पेड़ कटान, दर्जनों विशाल आम के वृक्षों पर चली आरी
बीकेटी क्षेत्र के टिकारी गांव में कई दर्जन विशाल आम के पेड़ों को कथित तौर पर काटकर धराशायी किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का कटान बड़े पैमाने पर लगातार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के स्थानीय जिम्मेदारों की कथित मिलीभगत के चलते पेड़ कटान करने वालों के हौसले बुलंद हैं।