लखीसराय: एडीजे अमित लोढ़ा को नया बाजार पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।
नया बाजार स्थित पुलिस लाइन परिसर में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:05 पर एडीजे अमित लोढ़ा पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।