लोहरदगा: लोहरदगा में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में 14 अप्रैल को लोहरदगा में भारत के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।