बिजावर: बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने “गांव चलो अभियान” के तहत ग्रामीणों से किया संवाद
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ग्राम पचलौरनपुरवा पहुंचे, जहां “गांव चलो अभियान” के तहत ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संजय पटेरिया द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।