चिचोली: जोगली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Chicholi, Betul | Nov 30, 2025 चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जोगली के पास रविवार शाम 5:00 बजे के लगभग अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही टक्कर मारने वाला अज्ञात वहां मौके से फरार हो गया।