खजनी: बेलघाट में बाढ़ का कहर, कई गांवों में जलभराव, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। नरगड़ा, जंगा सिंह समेत कई गांवों में चारों तरफ पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खजनी एसडीएम कुणाल रस्तोगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित कराई। पशुओं के लिए भूसे और ग्रामीणों की आवाजाही के लिए नाव की व्यवस्था के निर्देश दिए।