हमीरपुर: सुमेरपुर में ईद पर अमन चैन की दुआ को उठे हाथ सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
ईदुल फितर की नमाज कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की खुशहाली और अमन चैन की दुआ के साथ संपन्न हुई। सभी जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गुरुवार को सुबह 8 बजे कस्बे की ईदगाह में पेश इमाम हाजी हाफिज सैफउल्ला ने अदा कराई। सभी ने देश प्रदेश क्षेत्र में अमन चैन की दुआ की। इस मौके पर सगीर अहमद, रफीक अहमद, रशीद अहमद, मुशर्रफ, सुलेमान साजिद सिद्दीकी आदि लोग रहे।