हमीरपुर: सुमेरपुर में खेतों में मृत मिले युवक की हुई पहचान, 26 वर्षीय भारत यादव लखनापुरवा का है निवासी
कल दोपहर में एचयूएल के पीछे खेतों में गिरे पड़े मिले मृत युवक की शिनाख्त कस्बे के युवक के रुप में हुई है। कस्बे के वार्ड संख्या एक लखनापुरवा निवासी गोपी यादव ने मृत युवक की शिनाख्त अपने पुत्र भारत यादव 26 वर्ष के रूप में की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।