हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के देवगांव मार्ग में बैंक मित्र से हुई लूट का सातवां इनामिया आरोपी भी तमंचे के साथ हुआ गिरफ्तार
आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने कैश लेकर देवगांव जा रहे कुण्डौरा निवासी बैंकमित्र सुशील सिंह को रोककर नगदी, लैपटॉप, मोबाइल आदि लूट लिया था। पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद चार युवकों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। इसके बाद दो और आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा। बुधवार को 23:35 बजे पुलिस ने घटना में शामिल सातवें आरोपी भोलू को गिरफ्तार किया हैं।