कानपुर: भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा देश के हर गांव व हर वार्ड में युवा चौपाल का किया जाएगा आयोजन: भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश में हर गांव हर वार्ड में 25 फरवरी से 5 मार्च तक युवा चौपाल लगाने का कार्यक्रम किया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा कानपुर उत्तर द्वारा चार विधानसभा गोविंद नगर विधानसभा, कल्याणपुर विधानसभा, शीशा मऊ विधानसभा एवं आर्य नगर विधानसभा के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में 810 चौपाल लगाए जाएंगे।