उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष ने दल के बयानवीरों पर उठाए सवाल, बोले उन्हें क्या पता ये राज्य कैसे मिला ।
देहरादून: उत्तराखंड में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है उत्तराखंड क्रांति दल के अंदर बैठे कुछ लोग राष्ट्रीय पार्टियों से प्रभावित होकर पार्टी विचारधारा से इतर होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं ऐसा कहना है उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती का।
उन्होंने पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी पर सवाल करते हुए कहा कि उन्हें क्या पता कैसे उत्तराखंड राज्य की लड़ाई लड़ी गई है और उन्हें तो सिर्फ़ पद मिला कुर्सी मिली और बन गये नेता ।