सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP टीम पर हमला, कॉकरोच जनता पार्टी नेता आशुतोष रांका की गाड़ी पर पथराव
*जयपुर।* राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम का नेतृत्व *कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका* कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ "स्कूल ठीक करो" अभियान के तहत स्कूल की स्थिति देखने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके *काफिले पर हमला कर दिया और टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की*।
हमले का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग गाड़ियों पर हमला करते और टीम को घेरते हुए दिख रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आशुतोष ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने गुंडे भेजकर हमला करवाया है ताकि स्कूलों की हालत के वीडियो आम जनता तक न पहुंचे
Sadar, Varanasi | Aug 21, 2026