सिरसागंज: हैवतपुर रोड से पुलिस टीम ने चोरी के टिल्लू पंप और अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हैवतपुर रोड से अब्दुलनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर वसीम उर्फ मानू पुत्र स्वर्गीय शहजाद निवासी बीच की सराय, थाना सिरसागंज को दबोच लिया। कब्जे से चोरी का एक टिल्लू पंप और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।