डिंडौरी: मध्यप्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान को लेकर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने आम जनों को किया जागरूक
एमपी पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान को लेकर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने आम जनों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और जागरूक रहने का संदेश दिया। जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार दोपहर 12:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने ओटीपी बैंक विवरण तथा पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने संदेश दिया ।