वारासिवनी: घर से लाखों के जेवरात चोरी, पांच माह बाद भी पुलिस जांच अधूरी, पीड़ित को न्याय व खुलासे का इंतजार
चंदोरी निवासी अनिल आत्मापुजे के अनुसार, 15 जून को उनके घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि 17 जून को आवेदन देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस संबंध में उपनिरीक्षक आशीष वरकड़े ने मीडिया से चर्चा के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच किए जाने की जानकारी दी है।