फिरोज़ाबाद: बसई मौहम्मदपुर पुलिस ने 22 पउआ देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, बड़ी कार्रवाई
थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संजय पुत्र आशाराम निवासी ग्राम बजैरा रोड ठारमानसिंह थाना नगला सिंघी को 22 पउआ देशी शराब के साथ रविवार देर रात 11 बजे क़रीबन गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बीएस मुखिया डिग्री कॉलेज से गढ़ी तिवारी मार्ग पर 13 जुलाई देर रात की गई।