फिरोज़ाबाद: भोगीनगर नगला भाऊ क्षेत्र में हंगामा, झगड़ रहे तीन लोगों को थाना दक्षिण पुलिस ने दबोचा, शांति भंग में चालान
थाना दक्षिण क्षेत्र के भोगीनगर नगला भाऊ क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो बजे क़रीबन उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तीन लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को काबू में लिया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा के तहत गिरफ्तार कर नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के समक्ष पेश किया।