फिरोज़ाबाद: बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर ताश का अड्डा चलाने वाले 14 जुआरियों को दबोचा
थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस को जुआरियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सोमवार दोपहर एक बजे क़रीबन सार्वजनिक स्थान पर ताश की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 14 अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल ₹12,780 की नकदी बरामद हुई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी व उनकी टीम शामिल रही।