फिरोज़ाबाद: विद्यालय मर्जर के विरोध में भाकियू भानू ने बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय पर दिया धरना
प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानू का धरना बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सोमवार दोपहर दो बजे क़रीबन दिया गया। धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू भानू जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी ने कहा कि "सरकार शिक्षा के नाम पर गाँव-गाँव के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"