जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा आज ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय श्री सौरव कुमार सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत निरीक्षण किया गया।
ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन के उद्देश्य से किया जाता है।
IPRD Bihar
#begusarai
#eci
#cmsamrat
83 views | Begusarai, Bihar | Oct 17, 2026