77 दिन की भूख हड़ताल रामलीला मैदान में, अब धरना RCFC कार्यालय में : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर में आज तक के आंदोलनकारी इतिहास में सबसे बड़ी क्रमिक भूख हड़ताल क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र बचाओ संघर्ष समिति ने शहर के रामलीला मैदान के ऋतू रंगमंच में चलाई और अब हर्बल गार्डन जोगिंदर नगर स्थित RCFC के कार्यालय के बाहर पूरे दिन का धरना दिया जाएगा ऐसी रुपरेखा संघर्ष समिति ने बनाई है l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया पिछले सप्ताह राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के उप कार्यकारी अधिकारी अब्दुल क्यूम दिल्ली से शिमला आए थे और हालांकि वह अपने सरकारी दौरे पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के कार्यों की समय समय पर होने वाली समीक्षा को करने के सिलसिले में आए थे मगर उन्होंने क्यों नौणी विश्वविद्यालय के उप कुलपति से अनुचित खुशामद करवाते हुए उनकी गाड़ी सहित कई सुख सुविधाऐं भोगी यह चिंता का विषय है और संघर्ष समिति को अंदेशा है कि वह नौणी में उनको झूठी खबरें लगवाने के लिए उनको उत्साहित करके गए हैं और झूठा प्रचार करके हमारे आंदोलन से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं l इसलिए संघर्ष समिति उनके आडंबर का भंडाफोड़ करने के लिए अब RCFC के कार्यालय के बाहर चौकसी भी रखेंगे कि कौन यहाँ से सामान ले जाने की झूठी खबरें फैला रहा हैं l परमार ने कहा कि वह जोगिंदर नगर के सभी नागरिकों का पिछले 77 दिनों तक संघर्ष समिति का सहयोग करने के लिए धन्यवाद करना चाहते हैं और आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन के संघर्ष की जीत होगी l इस अवसर पर कर्नल रूप सिंह ठाकुर, मेजर जी.सी. बरवाल, सेवानिवृत इंजीनियर क्रमशः कृपाल ठाकुर, अमर सिंह जसवाल, कांशी राम वर्मा, बी डी बहल, शेर सिंह ठाकुर, जेपी ठाकुर, खेल प्रशिक्षक रीता ठाकुर, पूजा ठाकुर, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, रोटेरियन क्रमशः सेवानिवृत चीफ फार्मासिस्ट राम लाल वालिया, एस.के. पठानिया, पी सी महंत, विजय भंगालिया, व्यापार मंडल जोगिंदर नगर से रमण बहल, अजय बावा, नरेंद्र ठाकुर, जोगिंदर मेहता, किशन चंद, युवक मंडल मसौली के प्रधान बीरी सिंह ठाकुर, युवक मंडल योरा के प्रधान विवेक राणा, पूर्व सैनिक रणजीत राणा, पठानिया तथा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार, उपाध्यक्ष एवं सिख वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दमनदीप सिंह, महासचिव रोटेरियन अजय ठाकुर व संयोजक कुशाल भारद्वाज सहित कई लोग उपस्थित रहे। संघर्ष समिति ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अब ऑफिस टाइम में RCFC कार्यालय के बाहर वर्किंग दिवस और वर्किंग हॉवर्स धरना शुरू किया।
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #viralreels #protest #day77 Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Indian National Congress - Punjab Bharatiya Janata Party (BJP) DC Mandi
Mandi, Mandi | Nov 4, 2026