पूर्णिया पूर्व: केंद्रीय कारा में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबीयत बिगड़ी, GMCH में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
गुरुवार दोपहर 3:30 बजे धमदाहा थाना क्षेत्र के चंद्रही हजारीपुर गांव के स्वर्गीय भागवत यादव के पुत्र शोभाकांत यादव होमगार्ड के तौर पर केंद्रीय कारा में पदस्थापित थे। ड्यूटी करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी। अन्य होमगार्ड के जवानों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए GMCH में किया भर्ती। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।